गुजरात टाइटंस की जीत का ‘डबल’, गिल और बटलर के तूफ़ान में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स

गुजरात टाइटंस की जीत का ‘डबल’, गिल और बटलर के तूफ़ान में उड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के मौजूदा सीजन में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

मैच का लेखा-जोखा: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ऐडन मार्करम ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। गुजरात के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल रहे। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनके अलावा अशोक शर्मा ने 2 विकेट, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।

रन चेज की कहानी: 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत सधी हुई रही। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 52 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (45 रन) के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 58 गेंदों पर 84 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। गिल और बटलर दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और टीम को 18.4 ओवर में ही जीत की दहलीज के पार पहुँचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *