डायल-112 हीरोज: खाई में गिरे घायलों के लिए फरिश्ता बने पुलिस जवान, मानवीय संवेदना की पेश की मिसाल

डायल-112 हीरोज: खाई में गिरे घायलों के लिए फरिश्ता बने पुलिस जवान, मानवीय संवेदना की पेश की मिसाल

मध्यप्रदेश पुलिस की ‘डायल-112 हीरोज’ श्रृंखला में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। दमोह के बटियागढ़ में एक दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस जवानों ने अपनी संवेदनशीलता से तीन परिवारों की खुशियाँ बचा लीं। घटना 14 अप्रैल की है, जब ट्रक और बाइक की भिड़ंत के बाद घायल व्यक्ति असहाय अवस्था में खाई में पड़े थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ के आरक्षक राकेश ठाकुर और पायलट कोमल अहिरवार ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला। एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय उन्होंने जीवन की रक्षा को प्राथमिकता दी और अपने ही वाहन से घायलों को आपातकालीन उपचार हेतु अस्पताल ले गए। यह घटना सिद्ध करती है कि आपात स्थितियों में डायल-112 सेवा न केवल सजग है, बल्कि आमजन की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *