लोकतंत्र का महापर्व: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग

लोकतंत्र का महापर्व: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए आज सुबह से मतदान की प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी है। गुरुवार सुबह 11 बजे तक के रुझानों में पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले चुनावों के पहले चरण के तहत आज 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। उत्तरी बंगाल के कूच बिहार और दार्जिलिंग से लेकर दक्षिणी बंगाल के बीरभूम और मिदनापुर तक, मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य की शेष 142 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान संपन्न हो रहा है। यहां करीब 5.73 करोड़ मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। राज्य में इस बार डीएमके, एआईएडीएमके, नाम तमिलर काची और तमिलगा वेट्री कज़गम के बीच कड़ा चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *