वियतनाम के दा नांग शहर में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पहलवानों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती टीमों ने अपने-अपने कटेगरी में शानदार खेल दिखाते हुए टीम चैंपियनशिप के खिताब अपने नाम किए। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भारत के तीनों दस्तों (पुरुष फ्रीस्टाइल, महिला और ग्रीको-रोमन) ने पदकों की संख्या के मामले में अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।
टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला। इस दल ने कुल 9 पदक देश के नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण पदक शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में अपना अब तक का सबसे बड़ा पदक संग्रह हासिल करने का एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
महिला कुश्ती स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। महिला पहलवानों ने विरोधी टीमों को कड़ी शिकस्त देते हुए कुल 10 पदक अपनी झोली में डाले। इस कुल पदक तालिका में 6 स्वर्ण पदक शामिल रहे, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला कुश्ती के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है।
इसके साथ ही, ग्रीको-रोमन शैली में भी भारतीय दल ने नया इतिहास रचा है। इस कटेगरी के पहलवानों ने बेहतरीन तकनीक और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए कुल 8 पदक हासिल किए। अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में ग्रीको-रोमन टीम द्वारा जीता गया यह अब तक का सबसे बड़ा समग्र पदक आंकड़ा है।