कोरोना देश में

कोरोना देश में

देश में कोरोना के केस में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को 40,006 नए मरीज मिले। 41,707 ने संक्रमण को मात दी और 583 ने जान गंवा दी। बीते सात दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए हैं।

इसके साथ ही एक्टिव केस में 2,237 की गिरावट दर्ज की गई। अब 3.79 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 144 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 मार्च को 3.65 लाख एक्टिव केस थे।

केरल और हिमाचल प्रदेश चिंता बढ़ा रहे
देश में केरल और हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को केरल में 21,445 केस आए 20,723 मरीज ठीक हुए और 160 की मौत हो गई। यहां बीते 17 दिन में से 13 दिन 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में 354 नए मरीजों की पहचान हुई। 239 ठीक हुए और 3 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां बीते 6 में से 5 दिन 300 से ज्यादा केस आए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 
40,006
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,707
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 583
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.79 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *