मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर होमगार्ड विभाग द्वारा आयोजित आधुनिक आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं जीवन रक्षक संसाधनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान होमगार्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रदर्शनी में रखे गए सभी तकनीकी यंत्रों की कार्यप्रणाली और आपातकालीन परिस्थितियों में उनके व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
प्रदर्शित किए गए ये आधुनिक उपकरण बाढ़, भीषण आगजनी, इमारत ढहने जैसी दुर्घटनाओं, सड़क हादसों तथा अन्य किसी भी प्रकार की आकस्मिक विपदाओं में राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही समग्र तैयारियों की समीक्षा की और विषम परिस्थितियों में तत्पर रहने वाले अधिकारियों एवं जवानों के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर होमगार्ड तथा एसडीआरएफ (SDRF) के वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।