अमेरिकी साउथ कमांड ने प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों का फ्लोटिंग स्टेशन किया जलमग्न, चालक दल हिरासत में

अमेरिकी साउथ कमांड ने प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों का फ्लोटिंग स्टेशन किया जलमग्न, चालक दल हिरासत में

जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्ल्यूएचईएम) ने अमेरिकी साउदर्न कमांड के निर्देश पर 7 सितंबर को पूर्वी प्रशांत महासागर में अवैध समुद्री ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तैरते हुए ईंधन आपूर्ति पोत को अपने नियंत्रण में ले लिया। यह पोत कुख्यात नार्को-आतंकी संगठन ‘लॉस चोनेरोस’ की तस्करी गतिविधियों को लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रहा था।

अमेरिकी साउथकॉम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए विवरण के मुताबिक, पुख्ता खुफिया जानकारी के बाद सैनिकों ने पोत पर उतरकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान किसी भी प्रकार का हवाई हमला नहीं किया गया, बल्कि जवानों ने जहाज पर सवार होकर पूरे परिसर की जांच की और चालक दल को अपनी कस्टडी में ले लिया।

तलाशी पूरी होने और चालक दल को सुरक्षित उतारने के उपरांत अमेरिकी सेना ने खाली पोत को समुद्र के भीतर डुबो दिया। पकड़े गए चालक दल के सदस्यों को इक्वाडोर के प्राधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। टास्क फोर्स का कहना है कि इस समूचे क्षेत्र में संगठित नार्को नेटवर्क के लॉजिस्टिक ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में इस प्रकार के लक्षित अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

कुछ ही दिनों के भीतर अमेरिकी कमान द्वारा नष्ट किया गया यह ऐसा दूसरा रिफ्यूलिंग पोत है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ के नशीले पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *