स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘SBI प्लेटिनम डिपॉजिट’ नाम से एक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। इस योजना के तहत निवेश करने पर आपको सामान्य डिपॉजिट की तुलना में 0.15% तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसके अलावा होम, पर्सनल, कार और गोल्ड लोन पर भी प्रोसेसिंग फीस न लेने का फैसला किया है। आप 14 सितंबर तक इसका लाभ ले सकते हैं।
‘SBI प्लेटिनम डिपॉजिट’ का फायदा 75 दिन, 525 दिन (75 हफ्ते) और प्लेटिनम 2250 दिन (75 महीने) के लिए निवेश करने पर मिलेगा। SBI डिपॉजिट (FD) पर अभी अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।
अब कितना ब्याज मिलेगा?
अवधि | सामान्य तौर पर ब्याज दर (%) | ऑफर के तहत ब्याज दर (%) |
75 दिन | 3.9 | 4.05 |
525 दिन | 4.9 | 5.05 |
2250 दिन | 5.4 | 5.55 |
SBI ने होम, पर्सनल, कार और गोल्ड लोन पर भी प्रोसेसिग फीस न लेने का फैसला किया है। इसके अलावा लोन लेने पर आपको खास छूट भी मिलेगी।
SBI ने गोल्ड लोन पर 0.50% और कार लोन पर 0.25% की छूट देने का फैसला किया है। कार लोन पर छूट का लाभ लेने के लिए आपको योनो ऐप से अप्लाई करना होगा। अब आपको गोल्ड लोन और कार लोन 7.50% ब्याज दर पर मिलेंगे। इसके अलावा कोरोना वॉरियर को पर्सनल लोन पर 0.50% की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
SBI किस अवधि पर कितना ब्याज दे रहा
अवधि | ब्याज दर (%) |
7 से 45 दिन | 2.9 |
46 से 179 दिन | 3.9 |
180 से 210 दिन | 4.4 |
211 से एक साल | 4.4 |
1 साल अधिक से 2 साल से कम | 4.9 |
2 साल से 3 साल से कम | 5.1 |
3 साल से 5 साल से कम | 5.3 |
5 साल से 10 साल | 5.4 |