देश में गुरुवार को कोरोना के 24,148 नए मामले दर्ज किए गए। 24,395 लोगों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 264 लोगों की मौत हुई। कोरोना के नए केस 182 दिनों बाद सबसे कम हैं। 11 मार्च को देश में 23,298 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
महाराष्ट्र के मुंबई, यवतमाल, वर्धा समेत 13 जिलों में पुराने केस घटने से ऐसा हुआ। राज्य में कुल 10,847 पुराने केस घटे हैं। इसके चलते केरल में 26,200 केस आने के बावजूद देश में सिर्फ 24,395 लोगों केस ही सामने आए हैं। बगर महाराष्ट्र में कोरोना के मामले न घटे होते तो देश में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हजार से अधिक होती। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देश में कोरोना के 34,973 केस रजिस्टर किए गए।
पुराने केस कैसे घटते हैं?
केस घटने का मतलब यह है कि कोरोना की जांच के दौरान लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव दिखा दी गई, लेकिन असल में रिपोर्ट नेगेटिव थी। यह रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है, जिसके चलते पुराने मामलों को कम कर दिया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी नेगेटिव में आई है। 13,255 लोगों की रिकवरी रिपोर्ट नेगेटिव में रही है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 24,148
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 24,395
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 264
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.31 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.23 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.42 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.86 लाख