टाटा मोटर्स भारत में 8 नई ईवी कार लाएगी

टाटा मोटर्स की नेक्सन ईवी की डिमांड को देखते हुए कंपनी भारत में ईवी के रेस में उतरने का प्लान बना रही है। टाटा नेक्सन ईवी भारत में बेस्टसेलिंग ईवी के तौर पर जानी जाती है। इसके बाद कंपनी की दूसरी कार टिगोर ईवी है। ये दोनों कार उस समय इंडियन मार्केट में मौजूद हैं जब कई कार कंपनियों के पास एक भी ईवी नहीं हैं।

टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार मार्केट में 70% शेयर के साथ सबसे आगे है। इसी तरह की ग्रोथ बनाए रखने के लिए टाटा मोटर्स ने आने वाले सालों में अपने प्रयासों को और तेज करने के लिए नई योजना बनाई है।

टाटा मोटर्स के व्हीकल यूनिट (PVBU) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने एक मीडिया इटरव्यू में बताया है कि टाटा मोटर्स ईवी के साथ, हम अगले पांच सालों में अपने पोर्टफोलियो में 25% तक ईवी व्हीकल शामिल करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अगले 5 साल में यदि टाटा 4 कार बनाएगी तो उनमें से एक कार इलेक्ट्रिक वाली होगी। साथ ही 2025 तक वह 8 नई इलेक्ट्रिक कार मार्केट में लाएगी। इस तरह पहले से मौजूद 2 कारों सहित कंपनी की 10 इलेक्ट्रिक कार बाजार में हो जाएगी।

टाटा मोटर्स अभी सिर्फ दो ईवी कारों के मॉडल को सेल करती है जिसमें टाटा नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी शामिल हैं। कंपनी के ईवी सेगमेंट की कारों सेल्स ग्रोथ की बात करें तो अगस्त 2020 में कंपनी ने 306 कारों की बिक्री की थी। वहीं जुलाई 2021 में कंपनी की 604 कारें बिकीं, वहीं पिछले महीने अगस्त की बात करें तो कंपनी की 1,022 कारों की बिक्री हुई है। कंपनी की सेल्स ग्रोथ में 69% महीने दर महीने बढ़त देखी जा रही है।

टाटा मोटर्स का दावा है कि उसने अब तक 6,000 से अधिक नेक्सॉन ईवी की बिक्री की है। इस ईवी मॉडल की डिमांड इसके लॉन्चिंग होने से ही शुरू हो गई थी। नेक्सॉन ईवी जनवरी 2020 में लॉन्च हुई थी, जिसकी 300 बुकिंग हर महीने मिलती थी। यह अब 2,000 यूनिट लगभग 7 गुना तक बढ़ गई है।देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने में सरकार की पॉलिसी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कंपनी का कहना है कि 2025 तक बैटरी की कीमत में 30% से ज्यादा की गिरावट की उम्मीद है, जो समय के साथ ईवी को और ज्यादा सस्ता बना देगा। इसके अलावा, ज्यादा लोग ईवी खरीदे इसके लिए केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकारें भी सब्सिडी की घोषणा कर रही है। कुल मिलाकर टाटा की ईवी की राह आसान होगी।

टाटा मोटर्स की लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर भारत में 10 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 2025 तक भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है।

कंपनी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार आई पेस (I-Pace) लॉन्च कर चुकी है। यह सिर्फ 15 मिनट में की चार्जिंग पर 127km तक की रेंज देने की क्षमता रखती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.06 करोड़ रुपए है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 1.12 करोड़ रुपए है। ये 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 4.8 सेकंड में पकड़ लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *