देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच शुक्रवार को 37,870 नए केस दर्ज किए गए। 36,666 मरीजों ने कोरोना को मात दी जबकि 310 लोगों की इससे मौत हो गई। सबसे ज्यादा 25,010 मामले केरल में दर्ज किए गए। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन के 65.27 लाख डोज लगाए गए हैं।
पिछले दस में से 9 दिन कोरोना के 30 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। सिर्फ गुरुवार को सबसे कम 24,151 मामले सामने आए। वहीं, इन 10 दिनों में 9 दिन 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इस बीमारी को मात दी, सिर्फ गुरुवार को रिकवर करने वालों की संख्या 24,397 रही।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,870
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,666
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 310
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.32 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.23 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.42 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.87 लाख