योगी के बयानों से CG में चढ़ा सियासी पारा

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। वहां के गर्म राजनीतिक माहौल की तपिश छत्तीसगढ़ में भी उबाल ला रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य

नाथ ने कल कांग्रेस को आतंक की जननी कह दिया। जवाब में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आदित्यनाथ को जवाब देते हुए कहा कांग्रेस नेता स्वतंत्रता संग्राम के जनक और जननी रहे हैं। देश को जख्मी और उसके नागरिकों को प्रताड़ित तो भाजपा कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। उसमें उन्होंने लिखा, कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है। देश को जख्म देने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा है तो सभी का सम्मान है, आस्था का सम्मान है।

कुछ देर बाद ही इस बयान को कोट करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा, इतिहास पलटाकर देख लें। कांग्रेस नेता स्वतंत्रता संग्राम के जनक और जननी रहे हैं। देश को जख्मी और उसके नागरिकों को निरंतर प्रताड़ित तो भाजपा कर रही है, जिसने न तो कभी किसी आस्था का सम्मान किया है बल्कि राष्ट्र के आत्मसम्मान को भी तार-तार किया है।

त्तीसगढ़ कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट ने योगी के बयान को रुपाणी इफेक्ट बताया। लिखा-बारिश गुजरात में हुई, छाता लखनऊ में तन गया। कांग्रेस को गाली देकर सत्ता बचाने की जुगत में एक सत्ताभोगी जुटा है। देश को तो जख्म गांधी जी को सीने में गोली मारकर गोडसे ने दिया था। कांग्रेस की ओर से लिखा गया, गोडसे की परंपरा और विचारधारा के हर बिच्छू का डंक देश की जनता खींचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *