हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार को बाजार में शानदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1243 और निफ्टी 336 पॉइंट टूटा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार ने जबर्दस्त रिकवरी की। निचले स्तर से सेंसेक्स 622 और निफ्टी 172 पॉइंट सुधरा और अंत में सेंसेक्स 410 पॉइंट गिरकर 59,667 पर और निफ्टी 106 पॉइंट गिरकर 17,748 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 60,285 पर और निफ्टी 17,906 पर खुला था।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर्स कमजोरी के साथ और 10 शेयर्स बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। जिसमें भारती एयरटेल के शेयर 3.68%, टेक महिंद्रा के शेयर 3.41% और बजाज फाइनेंस के शेयर में 3.22% गिरकर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड के शेयर 4.40%, NTPC के शेयर 3.94% चढ़कर बंद हुए।कारोबार के दौरान IT और रियल्टी शेयर्स बाजार पर दबाव बनाते दिखे। NSE पर रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 3.02% की गिरावट देखने को मिली। IT इंडेक्स 2.20% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं कारोबार के दौरान PSU बैंक इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स 1.24% चढ़कर बंद हुआ।
BSE पर 3,425 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,502 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,755 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 259.68 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
BSE पर कारोबार के दौरान 215 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 25 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 361 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 181 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 29 पॉइंट चढ़कर 60,078 पर और निफ्टी मामूली 2 पॉइंट चढ़कर 17,855 पर बंद हुआ था।
अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 0.21% चढ़कर 34,869 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.52% की कमजोरी के साथ 14,970 और S&P 500 0.28% गिरकर 4,443 पर बंद हुआ।