IPL 2021 राजस्थान Vs मुंबई:

IPL फेज-2 में मंगलवार को टूर्नामेंट का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में ये मुकाबला 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। मुंबई के सामने मात्र 91 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 8.2 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही मुंबई की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। टीम के 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में रोहित एंड कंपनी 5वें पायदान पर पहुंच गई है। हालांकि, RR अब टॉप-4 की रेस से बाहर हो गई है।

इस सीजन में अब तक CSK, दिल्ली कैपटिल्स और RCB की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए फिलहाल KKR और मुंबई के बीच होड़ है। नेट रन रेट के लिहाज से इनमें कोलकाता (+0.294) सबसे अच्छी स्थिति में है। आज जीत के साथ मुंबई का रन रेट (-0.048) काफी बेहतर हो गया है। MI को अपना अगला मुकाबला हैदराबाद से खेलना है। SRH के खिलाफ अगर मुंबई जीत जाती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। इसके बाद मुंबई को उम्मीद करनी होगी की RR अपने अगले मुकाबले में KKR को हरा दे। अगर KKR राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पंजाब का रन रेट मुंबई और KKR से काफी कम है ऐसे में वो भी टॉप 4 की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए RR की शुरुआत बहुत खराब देखने को मिली। टीम ने अपने पहले 5 विकेट सिर्फ 50 रनों के अंदर गंवा दिए। 20 ओवरों में टीम 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 90 रन ही बना सकी। रॉयल्स का एक भी खिलाड़ी विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका। एविन लेविस (24) टॉप स्कोरर रहे। मुंबई के लिए नाथन कूल्टर नाइल ने 4 विकेट लिए।

मैच में RR ने मयंक मारकंडे के स्थान पर श्रेयस गोपाल और आकाश सिंह की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। मुंबई ने भी क्रुणाल पंड्या की जगह जिमी निशम और क्विंटन डी कॉक की जगह ईशान किशन को मौका दिया।

दोनों टीमें

RR– एविन लेविस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया

MI– रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *