IPL 2021 चेन्नई Vs पंजाब:

IPL फेज-2 में गुरुवार को दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसे पंजाब ने एकतरफा अंदाज में आक्रामक खेल दिखाते हुए 6 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए CSK ने 134/6 का स्कोर बनाया। 135 रनों के टारगेट को पंजाब ने 13 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के भी लगाए। IPL 14 में राहुल के 626 रन हो गए हैं और एक बार फिर से ऑरेंज कैप उनके पास पहुंच गई है।मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया भारद्वाज को प्रपोज किया। उन्होंने स्टेडियम में सबके सामने जया को अंगूठी पहनाई। दीपक और जया काफी दिनों से रिलेशनशिप में थे।टॉस हारकर पहले खेलते हुए CSK की खराब शुरुआत देखने को मिली थी। 15 ओवर तक टीम का स्कोर 82/5 था। अंतिम पांच ओवर में टीम ने 52 रन बनाए और 20 ओवरों के खेल में 134/6 का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। मैच में चेन्नई को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ (12) को आउट कर पहुंचाया था। अर्शदीप ने अगले ही ओवर में मोइन अली (0) को आउट कर पंजाब को दूसरी सफलता दिलाई। क्रिस जॉर्डन ने भी अपने पहले दो ओवरों में उथप्पा (2) और रायडू (4) को आउट कर मैदान से बाहर भेजा।

IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म चिंता का बड़ा विषय रही है। धोनी ने इस सीजन में 14 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से सिर्फ 96 रन निकले हैं। प्लेऑफ से पहले वह जरूर अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करना चाहेंगे।

वहीं, सुरेश रैना को एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। टूर्नामेंट में अभी तक उनका प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक देखने को मिला है। चेन्नई के ज्यादातर खिलाड़ी शानदार लय में हैं, लेकिन रैना को संघर्ष करते देखा जा सकता हैं।

दोनों टीमें

PBKS– केएल राहुल (w/c), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, सरफराज खान, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

CSK– ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *