प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वदेशी अटैक हैलिकॉप्टर वायु सेना के हवाले किया। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई का चित्र भेंट कर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस हेलिकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है। उन्होंने सेना को ड्रोन और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट भी दिए। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव पर्व मनाया जा रहा है।
स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर वायुसेना को सौंपेंगे मोदी, 7 खासियतें
1. स्वदेशी डिजाइन और एडवांस तकनीक
2. किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम
3. आसमान से दुश्मनों में नजर रखने में मददगार
4. हवा से हवा में हमला करने वाली मिसाइलें ले जाने में सक्षम
5. चार 70 या 68 MA रॉकेट ले जाने में सक्षम
6. फॉरवर्ड इन्फ्रारेड सर्च, CCD कैमरा और थर्मल विजन और लेजर रेंज फाइंडर भी
7. नाइट ऑपरेशन करने और दुर्घटना से बचने में भी सक्षम