दक्षिण अफ्रीका में कोरोना मामलों में उछाल:एक हफ्ते में बढ़े 467% केस, भर्ती मरीज भी 365% ज्यादा

दक्षिण अफ्रीका में एक हफ्ते में कोरोना मामलों में 467 प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 16,055 मरीज मिले हैं। जबकि एक हफ्ते पहले 2,828 मरीज मिल रहे थे। दूसरी ओर 15 दिन पहले महज 789 केस थे। इस हिसाब से 15 दिन में 1900% मामले बढ़े हैं। इसके चलते अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 365% का इजाफा हुआ है। इन मरीजों में 279 ओमिक्रॉन के हैं। जबकि शुक्रवार को यह संख्या 60 थी।

जोहा के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि 1 महीने में R फैक्टर बढ़कर 3.5 हो चुका है। यानी 10 संक्रमित इंसान अब 35 लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। उधर, दक्षिण कोरिया में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 5,352 नए मामले सामने आए हैं। 70 लोगों की मौत भी हुई है। साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तीन नए मामलों की भी पुष्टि हुई है।

दुनिया बरत रही एहतियात

  • ब्राजील: रियो डि जनेरियो में विख्यात नए साल की शाम का जश्न रद्द कर दिया गया है। शहर के मेयर ने बताया कि ओमिक्रॉन का फैलने से रोकने के लिए ऐहतियातन यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से देश पहले ही बेहाल है।
  • जर्मनी: बगैर टीका लगवाने वाले लोगों पर लॉकडाउन का ऐलान कर चुकी जर्मन सरकार अब कोरोना टीका अनिवार्य करने का सोच रही है। विदाई से पहले अंगेला मर्केल ने भी लोगों से अपील की कि वह टीका लगवाएं।
  • ब्रिटेन: यूके सरकार के अधिकारी और वैज्ञानिक सलाहकार मान रहे हैं कि ओमिक्रॉन के खतरे का आकलन जनवरी से पहले नहीं किया जा सकता है।
  • ओमिक्रॉन अब तक 38 देशों में फैल चुका है। राहत की बात ये है कि इस वैरिएंट से अब तक कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *