मुश्किलों में एक्ट्रेस:ED के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पूछताछ में शामिल होने के लिए आज ED के दिल्ली आफिस पहुंची हैं। एक्ट्रेस कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के जबरन वसूली मामले में गवाह हैं। ED ने जैकलीन को तीसरी बार इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। सुकेश दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। जैकलीन को रविवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया गया था। वह सलमान खान के ‘द-बैंग’ टूर के लिए रियाद जा रहीं थीं। इस मामले में ED ने एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ भी पूछाताछ कर चुकी है।ED के मुताबिक, सुकेश के 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में जैकलीन अहम गवाह हैं। आरोप है कि जैकलीन सुकेश के साथ डेट कर रही थीं। इस दौरान कॉनमैन सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए हैं। इनमें ज्वेलरी, क्रॉकरी, 4 पर्शियन बिल्लियां और एक घोड़ा दिया है। एक पर्शियन बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपए है। वहीं घोड़े की कीमत 52 लाख रुपए बताई है।

ED को जैकलीन और सुकेश की करीबी साबित करने वाले फोटोज समेत कई सबूत मिले हैं। इसके पहले ED ने जैकलीन से अगस्त में भी पूछताछ की थी। इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और 6 दूसरे लोगों के खिलाफ 7 हजार पेज की चार्जशीट फाइल की है।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में सुकेश और बाकी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है। ED ने छापेमारी के बाद कहा था कि सुकेश चंद्रशेखर इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड है। वह 17 साल की उम्र से अपराध की दुनिया का हिस्सा रहा है। ईडी ने 24 अगस्त को सुकेश के चेन्नई में सी-फेसिंग बंगला सीज कर लिया था। बंगले से 82.5 लाख रुपए, 2 किलो सोना और 12 से ज्यादा लग्जरी कारें जब्त की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *