साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित:रोहित शर्मा बने वनडे टीम के कप्तान

26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है। साथ ही रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया गया है।

साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को अपनी 21 सदस्यीय टीम घोषित की थी। उनकी टीम इस प्रकार है- डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, कगिसो रबाडा, सरेल एर्वी, बी. हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्ट्या, के. पीटरसन, रासी वैन डेर डूसन, काइल वेरीने, मार्को जैंसन, ग्लेंटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रायेन, सिसांडा मगाला, रेयान रिकल्टन, डुआने ओलिवियर।

26 दिसंबर को सेंचुरियन में टेस्ट मुकाबले के साथ दौरे का आगाज होगा। इसके बाद 3 से 7 जनवरी तक जोहान्सबर्ग में दूसरा और 11 से 15 जनवरी के दौरान केपटाउन में आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज उस वक्त होने वाली है, जब साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के 30 साल पूरे हो रहे हैं। रंगभेद के कारण 1970 में ICC ने साउथ अफ्रीका पर प्रतिबंध लगा दिया था। 1991 में जब साउथ अफ्रीका ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी, तब भारत उसकी मेजबानी करने वाला पहला देश बना था।

साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर कहा था, ‘वर्षगांठ पर सम्मान समारोह 2 जनवरी 2022 को केपटाउन में होगा। यह समारोह साउथ अफ्रीका और भारत के मजबूत रिश्तों को भी पेश करेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *