शेयर बाजार:889 पॉइंट्स गिरकर सेंसेक्स 57011 पर बंद, इंडसइंड बैंक 4.71% टूटा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार में आज भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 889 पॉइंट्स टूटकर 57,011 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर 4.71% टूटा है। मार्केट कैप 4.55 लाख करोड़ रुपए घटा है। कल मार्केट कैप 264.02 लाख करोड़ रुपए था जो आज 259.47 लाख करोड़ रुपए हो गया।

गिरावट का मुख्य कारण ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले, विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली और सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाए जाने की आशंका है। पिछले 40 दिनों में विदेशी निवेशकों (FII) ने बाजार से 80 हजार करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अचानक 0.15 से 0.25% रेट बढ़ा कर चौंका दिया है।

आज सेंसेक्स 120 पॉइंट्स तेजी के साथ 58,021 पर खुला था। इसने दिन में 58,062 का ऊपरी स्तर बनाया और 56,950 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 25 शेयर्स गिरावट में जबकि 5 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। गिरावट वाले प्रमुख शेयर्स में 14 शेयर्स ऐसे रहे जो 2-4% टूटे। इसमें मारुती, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, एयरटेल, कोटक बैंक, बजाज ऑटो एक्सिस बैंक, और बजाज फिनसर्व आदि रहे।

बढ़ने वाले शेयर्स में केवल इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, सनफार्मा और TCS हैं। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 263 पॉइंट्स गिरावट के साथ 16,985 पर बंद हुआ। यह 17,276 पर खुला था। 17,298 का ऊपरी स्तर बनाया और 6,966 का निचला स्तर बनाया।निफ्टी के 50 शेयर्स में से 5 बढ़त में हैं और बाकी 45 गिरावट में रहे। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, फाइनेंशियल सर्विसेस और बैंकिंग इंडेक्स में ढाई-ढाई पर्सेंट की गिरावट रही। बढ़ने वाले शेयर्स में इंफोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी और टेक महिंद्रा हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाइटन, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक 4-4% टूटे। कोटक बैंक, मारुति और अन्य हैं।

इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 113 पॉइंट्स बढ़कर 57,901 पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक बढ़कर 17,248 पर बंद हुआ था। सुबह हालांकि सेंसेक्स ने 400 अंकों से ज्यादा तेजी दिखाई थी, पर दोपहर बाद इसमें गिरावट आ गई। हालांकि अंत में यह बढ़त के साथ बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *