आज यानी रविवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में गिरावट देखने को मिल रही है। ये दोपहर 3 बजे 1.77% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 39.80 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसकी कीमत में 71,843 रुपए की गिरावट आई है।
इथीरियम की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखने को मिल रही है। इथीरियम में 0.28% की गिरावट देखी गई है। यह बीते 24 घंटों में 899 रुपए गिरकर 3.22 लाख रुपए पर आ गई है।
अन्य क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो टेदर और कारडानो कॉइन में आज तेजी देखने को मिल रही है।टेदर आज 0.16% की मामूली तेजी देखी गई। यह बीते 24 घंटों में 0.20 रुपए बढ़कर 79.88 रुपए पर पहुंच गया है।
रिजर्व बैंक ने अपने केंद्रीय बोर्ड से कहा है कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर पूरी तरह से बैन लगा देना चाहिए। शुक्रवार को RBI की हुई बैठक में यह बात कही गई। सूत्रों ने जानकारी दी है कि RBI के आंतरिक सदस्य प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में नहीं हैं और इस पर सख्ती से पाबंदी लगाना चाहते हैंइससे पहले, सरकार ने भी संसद के मौजूदा सत्र में क्रिप्टोकरंसी के रेगुलेशन के लिए बिल लाने की तैयारी की थी, लेकिन वह फिलहाल टल गया है।