कोरोना देश में

कोरोना देश में

साल 2021 के आखिरी दिन देश में कोरोना के 22,775 केस दर्ज किए गए और संक्रमण से 406 मौतें हुईं। 24 घंटे में देश के कोरोना मामलों में 36% का इजाफा दर्ज किया गया। देश में फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 1.04 लाख है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 1,502 मामले मिले हैं। साल के आखिरी दिन सबसे ज्यादा 74 ओमिक्रॉन केस तमिलनाडु में मिले। 31 नए ओमिक्रॉन केस के साथ दिल्ली दूसरे नंबर रही।

अब तक के बड़े अपडेट्स

  • बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। महज 31 दिन में ही 673 नए मामले आए हैं। दिसंबर में एक्टिव मामलों की संख्या 488 हो गई है, जबकि 30 नवंबर को बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या महज 39 थी। तेजी से बढ़ रहे मामलों ने बिहार में खतरा बढ़ा दिया है। इस रफ्तार को सरकार भी तीसरी लहर मान रही है। संक्रमण से बचाव को लेकर गाइडलाइन भी सख्त की जा रही है।
  • विधानसभा सत्र के दौरान महाराष्ट्र के 10 मंत्री, 20 MLA कोरोना पॉजिटिव मिले। महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार ने कहा कि अगर राज्य में ऐसे ही कोरोना केस बढ़ते रहें तो कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8,067 पॉजिटिव केस मिले हैं। 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,766 लोग ठीक हुए हैं। नए संक्रमितों में से 5631 मुंबई में ही मिले हैं। यह गुरुवार को मिले 3671 पॉजिटिव केस से तकरीबन दोगुना है। राज्य में ओमिक्रॉन के भी 4 नए मरीज मिले हैं। मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 केस मिले हैं।
  • महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। इससे पहले गुरुवार को राज्य के एक अन्य मंत्री बाला साहेब थोराट कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
  • BCCI प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली कोरोना से ठीक हो गए हैं। ठीक होने के बाद शुक्रवार को वह घर पहुंचे।

झारखंड में अब कोरोना बेकाबू होने लगा है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 753 नए केस मिले हैं। इसमें 620 केस मात्र 6 जिले रांची (327), जमशेदपुर (74), कोडरमा (63), धनबाद (61), बोकारो (49) और हजारीबाग (46) से मिले हैं।

झारखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से केंद्र सरकार चिंतित है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को पत्र लिखकर राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती रफ्तार की ओर ध्यान दिलाते हुए सख्ती बढ़ाने का आदेश दिया है।

MP में कोरोना के 97 नए केस; इंदौर में सबसे ज्यादा 62, भोपाल में 27 मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल में में शुक्रवार को 27 नए संक्रमित मिले। वहीं, इंदौर को 62 नए मरीज सामने आए। शहर में कुल मरीजों की संख्या अब 153791 हो गई है, जबकि 9 मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव केस अब 283 हो गए हैं।

MP में अब तक 152113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत है। जून के बाद पहली बार प्रदेश में पहली बार 100 से ज्यादा केस निकले हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की रिकॉर्ड 145 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र की 69% आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। 45 से 59 ऐज ग्रुप के करीब 73% लोग भी फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। हालांकि, 18-44 ऐज ग्रुप की करीब 55% आबादी ने ही वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।

साल 2021 के अंत तक देश की वयस्क आबादी के 90% से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, करीब 64% आबादी को शुक्रवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश ऐसा राज्य है जिसकी पूरी आबादी फुली वैक्सीनेटेड है, जबकि पंजाब में यह आंकड़ा 40% से ज्यादा है।

देश में ओमिक्रॉन की वजह से तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इस बीच केंद्र ने राज्यों को निर्देश जारी किया है। केंद्र ने कहा है कि बुखार, सिरदर्द, गले में खराश, सांस फूलना, शरीर में दर्द, स्वाद या गंध की कमी, थकान और दस्त से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध केस माना जाए। इन लक्षणों वाले लोगों का कोविड टेस्ट करने की सलाह दी गई है।

मुंबई से कोरोना पेशेंट्स के 282 सैंपल्स में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भैजे गए। इनमें 55% सैंपल्स ओमिक्रॉन और 32% डेल्टा डेरिवेटिव के पाए गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) इसकी जानकारी दी है। BMC ने बताया कि 282 सैंपल्स में से 156 (55%) ओमिक्रॉन वैरिएंट और 89 (32%) डेल्टा डेरिवेटिव के और 37 (13%) डेल्टा वैरिएंट के पाए गए। यह जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया 7वां बैच था।

BMC के मुताबिक, डेल्टा डेरिवेटिव से संक्रमित एक पेशेंट की मौत हुई है। पेशेंट ने कोविड वैक्सीन की केवल पहली डोज ली थी। 282 पेशेंट्स में से केवल 17 को ही अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती 9 पेशेंट्स ओमिक्रॉन पॉजिटिव थे।

यहां शुक्रवार को 8067 लोग संक्रमित पाए गए। 1766 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 66.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 141526 लोगों की मौत हो गई। 24 हजार 509 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

यहां शुक्रवार को 3451 लोग संक्रमित पाए गए। 1510 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19764 लोगों की मौत हो गई। 10 हजार 710 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

यहां शुक्रवार को 2676 लोग संक्रमित पाए गए। 2742 लोग ठीक हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 47 हजार 794 लोगों की मौत हो गई। 20 हजार 106 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

यहां शुक्रवार को 1796 लोग संक्रमित पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25 हजार 107 लोगों की मौत हो गई। 4410 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

यहां शुक्रवार को 1155 लोग संक्रमित पाए गए। 603 लोग ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36 हजार 776 लोगों की मौत हो गई। 7470 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *