कोरोना दुनिया में:

कोरोना दुनिया में:

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 21 लाख 89 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 4,771 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को दुनियाभर में 26.96 लाख नए केस मिले थे और 6,369 लोगों की मौत हुई थी।

शनिवार को अमेरिका में फिर सबसे ज्यादा 4 लाख 68 हजार केस मिले हैं। यानी दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक चौथाई सिर्फ अमेरिका में ही मिले हैं। वहीं, फ्रांस में 3.03 लाख, इटली में 1.97 लाख, भारत में 1.59 लाख, ब्रिटेन में 1.46 लाख , ऑस्ट्रेलिया में 1.15 लाख और अर्जेंटीना में 1.01 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। पूरी दुनिया में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 55 लाख के आंकड़े को पार कर गया है।

दुनिया में अब तक की स्थिति

  • कुल संक्रमित: 30.59 करोड़
  • ठीक हुए: 25.89 करोड़
  • एक्टिव केस: 4.15 करोड़
  • कुल मौतें: 55.02 लाख

कोरोना की बेलगाम रफ्तार को लेकर एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते में कोरोना के रोजाना के आंकड़े औसतन 20 लाख से ज्यादा दर्ज किए गए हैं।

AFP के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 7 जनवरी के बीच रोजाना औसतन 21 लाख 6 हजार 118 मामले सामने आए। इससे पहले 23 से 29 दिसंबर के हफ्ते में रोजाना औसतन 10 लाख नए कोरोना केस मिल रहे थे। लगभग 10 दिन में ही मामलों में दोगुनी बढ़ोतरी हो गई है। इससे कोरोना की बेहद डरावनी चाल देखी देखी जा रही है।

कोरोना के मामलों में इजाफे के बाद भी दुनिया में संक्रमण से मौतें कम हो रही हैं। 1 से 7 जनवरी के बीच सात दिनों में औसतन 6,237 लोगों की जान गई। यह अक्टूबर 2020 के बाद से सबसे कम है।

हालांकि, कई शुरुआती स्टडीज में यह सामने आया था कि ओमिक्रॉन वैरिएंट कम घातक है और इसका संक्रमण कम खतरनाक है, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओमिक्रॉन के चलते भारी संख्या में मामले दर्ज होने की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोझ पड़ेगा।ब्रिटेन के एक्सपर्ट्स का कहना है कि बुजुर्गों के लिए फिलहाल चौथे डोज की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना के सभी वैरिएंट्स से लड़ने में सक्षम हैं। इसलिए चौथे डोज की अभी जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *