हाईकोर्ट ने 3 डिस्ट्रिक्ट जजों का किया ट्रांसफर:सुधीर कुमार बने बिलासपुर के डिस्ट्रिक्ट जज

हाईकोर्ट ने 3 डिस्ट्रिक्ट जजों का किया ट्रांसफर:सुधीर कुमार बने बिलासपुर के डिस्ट्रिक्ट जज

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के उच्च न्यायिक सेवा के तीन अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश में दो जिला न्यायाधीश और राज्य न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर शामिल हैं। धमतरी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे सुधीर कुमार को बिलासपुर में जिला और सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश में राज्य न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष कंवरलाल चरयानी को धमतरी में जिला न्यायाधीश बनाया गया है। इसी तरह जगदलपुर फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार साहू का स्थानांतरण सूरजपुर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।हाईकोर्ट से न्यायाधीशों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की एक और सूची जारी हो सकती है। क्योंकि राज्य न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर को धमतरी भेज दिया गया है। इस आदेश के साथ ही राज्य न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर का पद रिक्त हो गया है। ऐसे में हाईकोर्ट से शीघ्र ही एक और लिस्ट जारी होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *