भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग-XI में चार बदलाव किए हैं। टीम में आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार की जगह सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जयंत यादव और दीपर चाहर को मौका मिला है।
अफ्रीका में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज पहले ही हार चुकी है। वहीं, पहले दोनों वनडे हारकर वनडे सीरीज भी उसके हाथ से निकल गई है। ऐसे में भारतीय टीम तीसरे मैच में केवल अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले वनडे में अफ्रीका ने भारत को 31 रन से हराया था और दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमें-
IND: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
SA: यानेमन मालन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेंबा बाउमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी, सिसांडा मगला।