28 दिन बाद संक्रमण से राहत:

28 दिन बाद संक्रमण से राहत:

बिलासपुर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से राहत की खबर आई है। जनवरी के 28 दिन बाद पहली बार नए मरीजों की संख्या 100 के नीचे आई है। इससे पहले 2 जनवरी को 52 मरीज मिले। इसके बाद 3 जनवरी से संख्या 100 के पार हो गई थी और 15 जनवरी तक आंकड़ा 436 तक पहुंच गया था। तीसरी लहर में राहत यह भी रही कि संक्रमित मरीजों की संख्या 500 तक नहीं पहुंच पाई। रविवार को 99 नए केस मिले हैं। वहीं, 193 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

दिसंबर के आखरी सप्ताह से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही थी। इस बीच नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ गया। 2 जनवरी के बाद से संक्रमितों की संख्या 111 हो गई थी और रोज डेढ़ से दो गुना तक बढ़ने लगी थी। हालांकि, तीसरी लहर का संक्रमण ज्यादा खतरनाक साबित नहीं हुआ। संक्रमित मरीज महज चार से पांच दिन में स्वस्थ्य हो रहे हैं। अब राहत इसलिए भी है क्योंकि नए मरीजों की संख्या 100 से नीचे आ गई है। हालांकि, अभी भी सावधानी और गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है।

रविवार को शहर के सिरगिट्टी, तोरवा, गोंडपारा, राजकिशोर नगर, मंगला, सरकंडा, दयालबंद, अज्ञेय नगर, ओम जोन, जरहाभाठा, रेलवे परिक्षेत्र, विनोबा नगर में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इसके साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नए मरीजों की पहचान की जा रही है।रतनपुर क्षेत्र के भरारी स्थित पावर ग्रिड कार्पोरेशन परिसर में कोरोना संक्रमण फैल गया है। यहां एक साथ 6 मरीजों की पहचान की गई है। हालांकि, यहां इससे पहले एक-दो संक्रमित मिले थे। लेकिन, एक साथ 6 मरीज मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है। नए मरीजों के संपर्क में आने वालों की पहचान की कर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *