बिलासपुर में संक्रमण से राहत:

बिलासपुर में संक्रमण से राहत:

बिलासपुर में अब कोरोना संक्रमण कम हो गया है। शनिवार को 3346 लोगों की जांच में 108 मरीजों की पहचान हुई है। हर 100 टेस्ट पर औसत 3 लोग पॉजिटिव मिले हैं। नए संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में अब तक 73 हजार 896 लोग बीमार हो चुके हैं। राहत इसलिए भी है क्योंकि तीन दिन में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। हालांकि, अभी संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में मरीज संक्रमण के शिकार हो रहे हैं।

कोरोना के तीसरी लहर में जनवरी के दूसरे सप्ताह में जहां रोज 300 से 400 नए मरीजों की पहचान हो रही थी। वहीं अब फरवरी के चार दिन में 632 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। CIMS में 32 वर्षीय डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इसके साथ ही SECL, NTPC सीपत सहित शहर के 31 इलाकों में मरीज मिले हैं। शनिवार को शहरी क्षेत्र में 77 मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 31 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें बिल्हा ब्लॉक में 5, कोटा में 5, मस्तूरी में 8 और तखतपुर में 3 मरीज मिले हैं।

एक तरफ कोरोना के मरीज कम मिल रहें तो वहीं दूसरी तरह कोरोना के कारण मौतों का सिलसिला भी थम गया है। राहत है कि तीन दिन में जिले के एक भी अस्पताल में किसी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं संभागीय कोविड अस्पताल में वर्तमान में केवल 3 मरीज भर्ती है। इसमें 2 पुरूष और एक महिला मरीज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *