CG बॉर्डर में 4 नक्सली पकड़े गए:

CG बॉर्डर में 4 नक्सली पकड़े गए:

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सरहद में CRPF 231 बटालियन के जवानों ने 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए माओवादियों के पास से जवानों ने 2 नग जिंदा IED, वायरलेस सेट समेत भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन, मुखबिर की सूचना के आधार पर सर्चिंग में निकले जवानों ने माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, CRPF 231वीं बटालियन के जवानों को सूचना मिली थी कि सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दुर्मा के जंगल मे 8 से 10 हथियारबंद नक्‍सलियों की मौजूदगी है। जो किसी बड़ी नक्सल घटना को अंजाम देने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर CRPF DIG विनय कुमार सिंह और CRPF 231वीं बटालियन के सीओ सुरेंदर सिंह के निर्देश पर जवानों की एक टुकड़ी को इलाके को सर्चिंग के लिए निकाला गया था। इस दौरान दुर्मा के जंगल में जब जवान पहुंचे तो कुछ संदिग्ध व्यक्ति जवानों को देख भागने लगे थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम माड़वी देवा, मुचाकी नंदा, शुक्‍का मुचाकी और सोढ़ी लखमा होना बताया। इन चारों की शिनाख्त नक्सलियों के रूप में हुई। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से जवानों ने 1 नग वायरले सेट, 2 नग जिंदा IED, 5 नग जिलेटिन छड़, 1 नग काली नक्सल वर्दी, 1 मैगजीन पोच, 4 नग मुर्गा चाकू, 1 नग रेजर, तीर , पटाखा, बैटरी, दवाइयां समते भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। 231 BN के सीओ सरेंदर सिंह ने बताया कि माओवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *