छत्तीसगढ़ में ओमिक्रान के 3 नए केस:रायपुर से भेजे गए सैंपल में मौजूद था वेरिएंट

छत्तीसगढ़ में ओमिक्रान के 3 नए केस:रायपुर से भेजे गए सैंपल में मौजूद था वेरिएंट

छत्तीसगढ़ में कोरोना के ओमिक्रान वैरिएंट के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। यह तीनों नमूने रायपुर के एक क्लस्टर से भेजे गए थे। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने तक तीनों मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इन तीन मामलों को मिलाकर प्रदेश में ओमिक्रान वैरिएंट के मामलों की संख्या 46 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया, एक ही परिसर में अधिक पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन उसे क्लस्टर घोषित करता है। क्लस्टर में पॉजिटिव पाए गए मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे जा रहे हैं। करीब 15 दिन पहले ऐसे ही दो क्लस्टर से कुछ नमूने भुवनेश्वर भेजे गए थे। उनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने के बाद तीनों मरीज होम आइसोलेशन में थे और ठीक भी हो चुके हैं। जांच में पता चला है कि उनमें कोई विदेश नहीं गया था। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई गई है।मंगलवार को दिन भर में स्वास्थ्य विभाग ने 38 हजार 74 नमूनों को इकट्‌ठा किया। इस दौरान 1300 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 3 हजार 570 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। ठीक हुए लोगों में 3 हजार 349 होम आइसोलेशन में ही अपना इलाज करा रहे थे। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार 426 रह गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 11 लाख 41 हजार 767 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से 11 लाख 16 हजार 380 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।मंगलवार को भी प्रदेश भर में 10 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हाे गई। इनमें से 8 को कोमाॅर्बिडिट बताया जा रहा है। रायपुर में दो मरीजों की जान गई है। वहीं दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद और कांकेर में एक-एक मरीज की जान गई। इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी से अब संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 361 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कोरोना की वजह से 13 हजार 961 लोगों की जान जा चुकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *