संत रविदास की 645वीं जयंती के मौके पर PM मोदी दिल्ली के करोलबाग में रविदास विश्राम धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पहले संत रविदास के दर्शन किए। बाद में भजन गा रहे श्रद्धालुओं के बीच बैठ गए। PM मोदी ने कीर्तन के दौरान झांझ बजाई। रविदास जयंती हर साल माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।
PM मोदी इसके अलावा पंजाब के पठानकोट और UP के सीतापुर में भी चुनावी रैलियाें को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश में भी कई बड़े नेता रविदास जयंती के मौके पर उनकी जन्मस्थली पहुंच रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने संत रविदास महाराज के मंदिर में मत्था टेका। मुख्यमंत्री योगी भी सुबह 10 बजे रविदास मंदिर पहुंचे। दोपहर को राहुल-प्रियंका गांधी भी पहुंच रहे हैं।पंजाब में चुनाव पहले 14 फरवरी को होने थे, लेकिन रविदास जयंती पर लोग वाराणसी चले जाते हैं, इसलिए लोग वोट डालने नहीं आते, जिसके चलते चुनाव की तारीख बढ़ा दी गई। अब यहां 20 फरवरी को वोटिंग होगी।