यूक्रेन सीमा के पास रूसी लड़ाकू विमान तैनात:

यूक्रेन सीमा के पास रूसी लड़ाकू विमान तैनात:

एक ओर जहां रूस अपने सैनिकों की वापसी की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर यूक्रेन की सीमा के आस-पास लगातार रूस की सैन्य गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। रूसी सेना के निर्माण पर नजर रखने वाली अमेरिका की मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने नई तस्वीरें जारी की है। इन नई सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा से सटे अपने एक हवाई ठिकाने पर बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमानों को तैनात कर रखा है।यहां सैनिकों और बख्तरबंद उपकरणों की तैनाती दिख रही है। इतना ही नहीं बेलारूस, क्रीमिया और पश्चिमी रूस की सीमा पर अभी भी सैन्य गतिविधियां जारी हैं।

इसके पहले रूस ने कहा था कि वह यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। उसने यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात अपने सैनिकों को लौटने का निर्देश दिया है। लेकिन यूक्रेन को रूस की बातों पर विश्वास नहीं है।

दरअसल रूस चाहता है कि पश्चिम यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से बाहर रखे, अपनी सीमाओं के पास हथियारों की तैनाती को रोके और पूर्वी यूरोप से सेना को वापस बुलाए। राजनयिक वार्ता की विफलता के बाद रूस ने यूक्रेन सीमा पर अपने सैनिकों को तैनात किया। जिसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन पर संभावित रूसी आक्रमण को लेकर अलर्ट हुए। हालांकि, रूस ने किसी भी आक्रमण की योजना से इनकार किया है।यूक्रेन की सेना का आरोपा है कि पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर के उत्तर में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यूक्रेनी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 66 मामलों के बाद सुबह पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा 12 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *