SBI की ‘वीकेयर’ डिपॉजिट स्कीम:

SBI की ‘वीकेयर’ डिपॉजिट स्कीम:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ‘वीकेयर’ स्पेशल डिपॉजिट स्कीम को 30 सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 रखी गई थी। इस स्कीम को मई 2020 में लॉन्च किया गया था। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को FD पर ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।

इस स्कीम में सीनियर सिटिजंस को 5 साल या इससे ज्यादा समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर आम FD से मिलने वाले ब्याज की तुलना में 0.80 % ज्यादा ब्याज मिलेगा। फिलहाल SBI फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।

इस स्कीम के तहत 5 साल से ज्यादा की FD पर 0.80% ब्याज मिलेगा, इसमें अतिरिक्त 0.30% भी शामिल है। SBI अभी 5 या इससे ज्यादा अवधि की FD पर 5.40% ब्याज दे रहा है। यानी अगर आप इस योजना के तहत अभी 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 6.20% ब्याज मिलेगा। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा।

अगर आप जमा पर अच्छा ब्याज चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको 7.4% ब्याज की पेशकश की जाती है यानी इस स्कीम में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज मिलता है। 60 साल या उससे अधिक आयु के बाद ये अकाउंट खोला जा सकता है। VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 साल से अधिक लेकिन 60 साल से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है।

इस स्कीम के तहत 5 साल के लिए पैसा निवेश किया जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। इस स्कीम के तहत निवेश करने पर सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स छूट का लाभ भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *