एक अप्रैल से कांग्रेस का संगठन चुनाव:

एक अप्रैल से कांग्रेस का संगठन चुनाव:

कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीख तय हो गई है। चुनाव की प्रक्रिया इसी साल एक अप्रैल से शुरू होगी। मई में ब्लॉक समितियों का चुनाव होगा। वहीं 20 सितम्बर तक कांग्रेस अपना नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुन लेगी। अक्टूबर तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का भी चुनाव होना है।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इन तारीखों की घोषणा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के चुनाव अधिकारी हुसैन उमर दलवई, प्रभारी सचिव चंदन यादव यादव और सप्तगिरी शंकर उलका आदि शामिल हुए। बैठक में संगठन चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई।

बताया गया, एक से 15 अप्रैल के बीच जिला कांग्रेस समितियां प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी करेंगी। इसी सूची के आधार पर 16 अप्रैल से 31 मई के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चुनाव करा लिया जाएगा। एक जून से 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी का चुनाव होगा। उसके बाद 10 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस की सामान्य सभा चुनी जाएगी। 21 अगस्त से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। सबसे आखिर में AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) की कार्यकारिणी का चुनाव प्रस्तावित है।बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बताया गया कि अभी तक 7 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। साथ-साथ उनका सत्यापन भी चल रहा है। मुख्यमंत्री और प्रभारी सचिवों ने इस स्पीड पर नाराजगी जताई। कहा गया है, जब 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ था तो यह अब तक हासिल क्याें नहीं हो पाया।

कांग्रेस ने नवम्बर 2021 में सदस्यता अभियान शुरू किया था। उस समय संगठन के 4 लाख से कुछ ही अधिक सदस्य थे। कांग्रेस ने 10 लाख सदस्य पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया। इसमें उन लोगों को भी शामिल किया गया है जो पहले से कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से सदस्यता ली। लक्ष्य पूरा नहीं है तो संगठन ने अगले 30 दिनों में तीन लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *