देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,565 नए केस मिले। 23,540 मरीज ठीक हुए और 254 लोगों की मौत हुई। वहीं, एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,229 की कमी आई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 13,166 नए केस मिले थे और 302 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल देश में कुल 1.13 लाख एक्टिव केस हैं।
वहीं, रोमानिया की सरकार ने शुक्रवार को यूक्रेन से आने वाले नागरिकों के लिए क्वारैंटाइन नियम खत्म कर दिया है। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद बॉर्डर पार कर लोग रोमानिया पहुंच रहे है। इसे देखते हुए यहां की सरकार ने शुक्रवार को क्वारैंटाइन नियम खत्म करने का ऐलान किया।
बता दें कि यूरोपीयन यूनियन के सदस्य देशों में अनवैक्सीनेटेड या बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के ट्रैवलर्स के लिए 5 दिन का क्वारैंटाइन नियम लागू है। इसे रोमानिया ने खत्म कर दिया है।
देश में कोरोना की स्थिति
कुल मामले- 4,29,04,880
कुल रिकवरी- 4,22,60,113
कुल एक्टिव केस- 1,13,340
कुल मौतें- 5,13,480