छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। परिवहन विभाग के चेकपोस्ट और उड़न दस्ता की टीम पूरी तरह बदली गई है। बड़ी संख्या में निरीक्षकों-उप निरीक्षकों और आरक्षकों को हटाया गया है। अथवा उन्हें नई जगह पर पोस्टिंग दी गई है। परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने तबादलों का आदेश जारी किया है। विभाग में कई दिनों से इस तबादले की चर्चा थी।