क्वाड नेताओं की आज वर्चुअल मीटिंग:रूस-यूक्रेन युद्ध के ताजा हालात पर चर्चा होगी

क्वाड नेताओं की आज वर्चुअल मीटिंग:रूस-यूक्रेन युद्ध के ताजा हालात पर चर्चा होगी

क्वाड नेताओं की आज वर्चुअल मीटिंग होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। बैठक में पीएम मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के PM फुमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलिया PM स्कॉट मॉरिसन सहित सभी नेता इंडो-पेसिफिक में जरूरी डेवलपमेंट के बारे में चर्चा करेंगे। इसके अलावा ये सभी नेता रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी आज चर्चा कर सकते हैं।

क्वाड नेताओं की पिछली मुलाकात सितंबर 2021 में वाशिंगटन में हुई थी। विदेश मंत्रालय बताया- वर्चुअल तरीके से चारों देशों के नेता बातचीत करेंगे। वे हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण विकास के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

गौरतलब है कि वर्चुअल समिट में उस समय हो रहा है, जब यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। भारत ने रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में वोटों से दूर रहने का फैसला किया है, क्वाड के तीन अन्य सदस्यों ने यूक्रेन का समर्थन किया है, जबकि अमेरिका रूस के खिलाफ गंभीर प्रतिबंध लगाने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का नेतृत्व कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने रूस को “पराया राज्य” के रूप में माना है और यूक्रेन को सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। जापान ने भी, रूसी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *