राज्यपाल अनुसुइया उइके बस्तर पहुंची:

राज्यपाल अनुसुइया उइके बस्तर पहुंची:

छ्त्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके तीन दिन के बस्तर दौरे पर हैं। शुक्रवार को वे जगदलपुर पहुंच गईं हैं। जगदलपुर आगमन पर बस्तर IG सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल समेत जन प्रतिनिधियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। अपने बस्तर प्रवास के पहले दिन राज्यपाल आसना पार्क भी पहुंची। यहां स्व सहायता समूह की महिलाओं से उन्होंने मुलाकात की। समूह की महिलाओं से काफी देर तक उन्होंने चर्चा की। साथ ही स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल का भी उन्होंने अवलोकन किया।

तय कार्यक्रम के तहत राज्यपाल आज शाम बस्तर आर्ट गैलरी जाएंगी। यहां स्थानीय कलाकारों से भेंट करेंगी। यहां कलाकृतियों का अवलोकन भी करेंगी। इसके साथ ही बस्तर कैफे में बस्तर कॉफी और ट्राइबल व्यंजनों का स्वाद लेंगी। इसके बाद दलपद सागर का अवलोकन करने पहुंचेंगी। वहीं 5 मार्च को दोपहर 12 बजे शहीद महेंद्र शर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यहां स्टूडेंट्स से मुकालात करने के बाद दोपहर 2 बजे लोहंडीगुड़ा गांव में होमस्टे में भोजन करेंगी।राज्यपाल अनुसुइया उइके 6 मार्च सुबह 10:30 बजे नारायणपाल गांव जाएंगी। इस गांव में मंदिर दर्शन करेंगी साथ ही ग्राम अलवाही में शिल्पकारों से भेंट भी करेंगी। फिर दोपहर 12:30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *