शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन आज भी भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 768 पॉइंट्स टूटकर 54,333 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 252 अंक गिरकर 16,245 पर बंद हुआ। मारुति का 4.7% जबकि टाइटन का स्टॉक 4.7% नीचे रहा।आज सेंसेक्स 449 अंक नीचे 54,653 पर खुला था। इसने 53,887 का निचला और 55,013 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 8 बढ़त में हैं और 22 नीचे रहे। बढ़ने वालों में डॉ. रेड्डी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक, सनफार्मा, इंफोसिस और विप्रो आदि हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस 3% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।
इनके अलावा एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, HDFC, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2% से ज्यादा गिरावट में रहे। टाटा स्टील, कोटक बैंक, SBI, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक 1-1% से ज्यादा नीचे रहे।सेंसेक्स के 88 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 86 निचले स्तर पर हैं। इसके 217 शेयर्स लोअर और 325 अपर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की गिरावट या बढ़त नहीं हो सकती है।
लिस्टेड कंपनियों में से 1,224 के शेयर बढ़त में और 2,130 के गिरावट में रहे। कल मार्केट कैप 251 लाख करोड़ रुपए था जो आज 246.70 लाख करोड़ रुपए है।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 252 अंकों की गिरावट के साथ 16,245 पर बंद हुआ। यह 16,339 पर खुला था और 16,133 का निचला तथा 16,456 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप 2-2% से ज्यादा नीचे रहे। निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल 1-1% से ज्यादा टूटे।