भारत vs श्रीलंका मोहाली टेस्ट:पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 357/6

भारत vs श्रीलंका मोहाली टेस्ट:पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 357/6

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। 6 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने अभी 357 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा 45 और आर अश्विन 10 रन के स्कोर पर नाबाद हैं। ऋषभ पंत 97 गेंदों पर 96 रन बनाकर आउट हुए। सुरंगा लकमल ने दूसरी नई गेंद से उन्हें आउट किया। पंत और जडेजा के बीच 104 रन की पार्टनरशिप हुई।

पंत ने पारी के 76वें ओवर में 22 रन बनाए। उन्होंने लसिथ एमबुलडेनिया के ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े। तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद डॉट बॉल रही। पांचवीं गेंद पर दो रन बनाए और छठी गेंद पर एक और चौका जमा दिया। 77वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत को फिर स्ट्राइक मिली। इस पर उन्होंने चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर एक और छक्का जड़ दिया। इस तरह पंत ने इन दो ओवरों की आठ गेंदों पर 32 रन बनाए।भारत का 5वां विकेट 228 के स्कोर पर गिरा। श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर LBW आउट हुए। हालांकि अंपायर के फैसले के खिलाफ जाते हुए अय्यर ने रिव्यू लिया, लेकिन इसका उन्हें फायदा नहीं मिला। रीप्ले में नजर आया कि गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर ही थी। अय्यर और पंत ने 5वें विकेट के लिए 53 रन जोड़े।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने पारी का 38वां रन बनाने के साथ ही टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया के लिए 8,000 टेस्ट रन बनाने वाले विराट कोहली छठे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

100वें टेस्ट में कोहली से शतक की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह 45 रन बनाकर लसिथ एमबुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए हनुमा विहारी के साथ 155 रन पर 90 रन जोड़े।भारतीय टीम को 52 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा था। कप्तान रोहित शर्मा 28 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टीम का दूसरा विकेट 80 रन पर गिरा। मयंक अग्रवाल 33 रन बनाकर आउट हुए।

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणरत्ने, लाहिरू थिरिमाने, पाथुम निसांका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडों, लसित एमबुलडेनिया और लाहिरू कुमारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *