रूस-यूक्रेन जंग में ट्रम्प की एंट्री:कहा- मेरे डर से यूक्रेन पर हमला नहीं कर पाया रूस

रूस-यूक्रेन जंग में ट्रम्प की एंट्री:कहा- मेरे डर से यूक्रेन पर हमला नहीं कर पाया रूस

यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन प्रशासन पर अटैक किया है। ट्रम्प ने कहा कि मेरे शासन के दौरान भी पुतिन हमले की तैयारी में था, लेकिन मैंने उन्हें रूस की राजधानी पर बमबारी की धमकी दी थी, जिसके बाद वे रूक गए थे। ट्रम्प अपने दोस्त जॉन डेली से फोन पर बात करते हुए यह दावा किया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने फोन पर बात करते हुए कहा कि ओबामा शासन के दौरान रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया और अब बाइडेन शासन के दौरान यूक्रेन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा- मेरे शासन के दौरान किसी में अमेरिका को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं थी।

ट्रम्प ने बातचीत के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर भी नया खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति से मैंने कहा कि आप ज्यादा मत उड़ो नहीं, वरना जल्द ताइवान एक नया देश बन जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि जिनपिंग इसके बाद शांत हो गए थे।

ट्रम्प ने आगे कहा कि अफगानिस्तान से जिस तरह हमारी सेना वापस लौटी है, उससे रूस और चीन को शह मिल गया है। दोनों देश समझ लिया है कि अब अमेरिका कमजोर है और कोई बड़ा फैसला नहीं कर सकता। चीन भी रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ताइवान पर हमला कर सकता है।यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला लगातार 11वें दिन जारी है। पुतिन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन अगर नहीं सुधरा, तो रिजल्ट भयावह होगा। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन के सभी सैन्य अड्डे को खत्म कर दिया है। दोनों देश के बीच तीसरे दौर की शांति वार्ता सोमवार को होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *