ऑपरेशन गंगा:C-17 से 210 भारतीय दिल्ली पहुंचे, आज 3 फ्लाइट से 575 स्टूडेंट्स की वापसी

ऑपरेशन गंगा:C-17 से 210 भारतीय दिल्ली पहुंचे, आज 3 फ्लाइट से 575 स्टूडेंट्स की वापसी

रविवार तड़के 182 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची है। वहीं, एक अन्य फ्लाइट 183 स्टूडेंट्स को लेकर बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंची। इसके अलावा एयरफोर्स का C-17 विमान 210 यात्रियों को लेकर दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पर उतरा। अभी तक तीन विमान से 575 यात्री दिल्ली और मुंबई पहुंचे।यूक्रेन से रेस्क्यू किए गए छात्रों में से एक अपने साथ पालतू बिल्ली को भी लाया है। उसने बताया- भारतीय दूतावास ने मेरे पालतू जानवरों को अपने साथ वापस लाने में मदद की। मेरी बिल्लियां मेरी जिंदगी हैं, मैं उन्हें यूक्रेन में पीछे नहीं छोड़ सकता था। मैं सभी से अपने पालतू जानवरों को वापस लाने का अनुरोध करता हूं।

यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मारे गए MBBS के छात्र नवीन शेखरप्पा के परिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 25 लाख रुपए का चेक सौंपा है। CM ने कहा- हम परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी देंगे। नवीन का पार्थिव शरीर भी जल्द से जल्द यहां लाया जाएगा।

स्लोवाकिया के कोसिसे से दिल्ली आए छात्र मोहन कुमार बताया- मैं इवानो-फ्रैंकिव्स्क से आया था। 3 मार्च को सीमा पार कर गया था। स्लोवाकिया और यूक्रेन के लोगों ने हमारी बहुत मदद की, भोजन और आश्रय की व्यवस्था की। हम स्लोवाकिया की मदद में भारतीय दूतावास के साथ आए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर शनिवार को एक बार फिर हाई लेवल मीटिंग की। पिछले 4 दिनों में पीएम की यह 9वीं बैठक है। बताया जा रहा है कि पीएम ने अब तक भारतीयों छात्रों को निकालने को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही बाकी फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पीएम लगातार इस तरह की बैठकें कर रहे हैं और हालात पर खुद निगरानी रख रहे हैं।शनिवार को एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इसकी सफलता पर सवाल उठा दिए हैं। सूमी में फंसे स्टूडेंट ने वीडियो जारी करके कहा है कि ये उनका आखिरी वीडियो और आखिरी अपील है। इसके बाद वे अपनी जान जोखिम में डाल कर रशिया बॉर्डर की तरफ निकल जाएंगे। इसके कुछ ही देर बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने सभी भारतीय छात्रों को सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। छात्र किसी सुरक्षित जगह पर रहें और अनावश्यक जोखिम ना उठाएं। विदेश मंत्रालय और हमारे दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *