कश्मीर में आतंकी हमला:श्रीनगर के बड़े बाजार में ग्रेनेड अटैक, 2 लोगों की मौत

कश्मीर में आतंकी हमला:श्रीनगर के बड़े बाजार में ग्रेनेड अटैक, 2 लोगों की मौत

श्रीनगर में रविवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोमवार को हमले में घायल एक और मौत हो गई। मृतका की पहचान राफिया (19) के रूप में हुई है। वह श्रीनगर के दरगाह हजरतबल की रहने वाली थी।आतंकवादियों ने श्रीनगर के अमीरा कदल बाजार के पास ग्रेनेड फेंका था। हमले का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया। ब्लास्ट के समय बाजार में बहुत सारे लोग मौजूद थे, विस्फोट होते ही भगदड़ मच गई और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है।हमले के बाद श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर कहा- हमला करने वाले दल का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने अमीरा कदल इलाके में लोगों से सतर्क रहने का अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *