बीजेपी के 15 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल:विक्रम मंडावी बोले- भाजपा प्रभारी बस्तर में पिकनिक मनाने आती हैं

बीजेपी के 15 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल:विक्रम मंडावी बोले- भाजपा प्रभारी बस्तर में पिकनिक मनाने आती हैं

छत्तीसगढ़ के बस्तर में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। तीन दिन के बस्तर प्रवास पर रहीं भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के सामने बीजापुर जिले के 58 कांग्रेसियों ने BJP का दामन थाम लिया। वहीं अब गुरुवार को बीजापुर के बीजेपी के 15 कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ली है। जिनका विधायक विक्रम मंडावी ने स्वागत किया। विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बस्तर में सिर्फ पिकनिक मनाने के लिए आती हैं। डी पुरंदेश्वरी के बयान पर विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि अब अगली बार जब भी वह बस्तर आएंगी तो मैं खुद उन्हें विकास दिखाऊंगा।

विक्रम मंडावी ने कहा कि CG में भाजपा के 15 सालों के शासनकाल में आदिवासियों पर जितने अत्याचार हुए हैं वह किसी से छिपे नहीं हैं। आज भी बस्तर के आदिवासी भाजपा के 15 सालों के अत्याचारों को भूले नहीं हैं। भाजपा और रमन सिंह ने विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया है। विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा ने 15 सालों में जो विकास नहीं किया वह कांग्रेस की सरकार ने महज 3 सालों में कर दिखाया है। बीजापुर सहित प्रदेश की गौठानों की चर्चा देशभर में हो रही है। यह रोजगार का अच्छा माध्यम होता जा रहा है। प्रदेश की गोधन न्याय योजना की प्रशंसा नीति आयोग ने भी की है। जिसे पूरे देश में लागू करने की बात हो रही है।विधायक ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं गौठानों का संचालन कर रही हैं। जो महिला सशक्तिकरण का पर्याय बनता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा और RSS के लोग गौसेवक के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं। गौसेवक के नाम पर आज तक भाजपा और उनके नेता भाषण देने के अलावा कुछ भी नहीं किए। किसानों को 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य और 300 रुपए बोनस देने का वादा करने वाली भाजपा और रमन सिंह की सरकार ने किसानों को लगातार 15 सालों तक ठगने का काम किया है। और तो और भाजपा की रमन सरकार ने अंत तक न तो किसानों को समर्थन मूल्य दिया और न ही बोनस दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *