रंगों के त्योहार से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:

रंगों के त्योहार से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:

दुर्ग पुलिस ने होली के त्योहार में अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षा का आहसास दिलाने वाहनों का फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च 80 से अधिक गाड़ियों में 15 से अधिक राजपत्रित अधिकारी और 400 से अधिक जवानों ने पुलिस लाइन दुर्ग से रूट मार्च शुरू किया।

पुलिस का अमला कंट्रोल रूम से सायरन बचाते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया। रुट मार्च शहरी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके से शुरू हुआ। इसके बाद, पटेल चौक से इंदिरा मार्केट, ग्रीन चौक, मोहन नगर थाना के सामने से राजेंद्र प्रसाद चौक, महाराजा चौक से जेल तिराहा से हुडको से सेक्टर 9 चौक होते हुए सेंट्रल एवेन्यू मुर्गा चौक से छावनी चौक से हाउसिंग बोर्ड से कालीबाड़ी से रामलू चौक से शांति विजय चौक से गौरव पथ से गदा चौक से अवंती बाई चौक से मॉल चौक से स्मृति नगर से बोगदा पुलिया से नेहरू नगर चौक से सुपेला थाना से फरीदनगर से गदा चौक से सुपेला बस्ती से परदेसी चौक से साक्षरता चौक से 18 नंबर रोड से सुपेला चौक से भारत माता चौक से जलेबी चौक से लिंक रोड चौक से दीपक स्पोर्ट्स मोड़ से शीतला मंदिर से गणेश चौक से मिलन चौक से नंदनी रोड से केनाल रोड से शिवालाय रोड से बालक नाथ मंदिर से अंडा चौक सुभाष चौक से केनाल रोड से डबरा पारा से थाना भिलाई 3 जिला में समाप्त किया गया। शहरी फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के द्वारा किया गया।

भिलाई शहर के साथ ही अलग-अलग एसडीओपी के नेतृत्व में दुर्ग के अलग-अलग अनुविभागों में भी फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर अपने घरों में रहकर पर्व को शांति व्यवस्था बनाए रखने की और त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाए जाने की अपील की गई। यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *