जूम कॉल पर फिर से निकाले गए कर्मचारी:अब शिपिंग कंपनी ने 3 मिनट में 800 वर्कर हटाए

जूम कॉल पर फिर से निकाले गए कर्मचारी:अब शिपिंग कंपनी ने 3 मिनट में 800 वर्कर हटाए

ब्रिटेन में समुद्री जहाज चलाने वाली कंपनी पी एंड ओ फेरीज ने अपने 800 वर्कर को 3 मिनट की जूम कॉल पर नौकरी से निकाल दिया। जबकि कुछ ही महीने पहले अमेरिकी कंपनी बेटर डॉट कॉम 900 लोगों की छंटनी जूम कॉल पर कर चुकी है। इस तरह ऐसा करने वाली वह दूसरी कंपनी बन गई है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक महज 3 मिनट की जूम कॉल में ही कंपनी ने इतने सारे लोगों को नौकरी से निकाल दिया।शिपिंग कंपनी ने 17 मार्च को अपने एम्प्लॉइज को एक ‘बड़ी घोषणा’ का वीडियो मैसेज भेजा। वीडियो मैसेज में कंपनी ने कहा कि अब वह थर्ड पार्टी क्रू प्रोवाइडर की मदद से अपना ऑपरेशन चलाएगी। इसलिए आप सभी लोगों की सर्विस (नौकरी) तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट की जाती है। आज आपकी नौकरी का अंतिम दिन है।’

कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई। लेकिन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इम्प्लॉइज को ईमेल, पोस्ट, कुरियर और टेक्स्ट मैसेज भेजकर सूचना दी गई थी। पी एंड ओ फेरीज पिछले दो साल से 20 करोड़ पाउंड (करीब 2000 करोड़ रुपए) के नुकसान में है।पी एंड ओ फेरीज कंपनी समुद्र में जहाज से सफर करने की सर्विस देती है। इसके जरिए लोग समुद्र के रास्ते जहाज से ऑनलाइन टिकट बुक करके यात्रा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *