शेयर मार्केट:सेंसेक्स 571 पॉइंट गिरकर 57292 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 571 पॉइंट गिरकर 57292 पर बंद

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में बाजार में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 571 अंक (0.99%) गिरकर 57,292 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169 पॉइंट्स टूटकर 17,117 पर बंद हुआ। उधर, बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया का स्टॉक करीबन 9.39% गिरा। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (FPO) ला रही है और उसका भाव 615-660 रुपए तय किया है।

सेंसेक्स आज 167 अंक ऊपर 58,030 पर खुला था। दिन में इसने 58,117 का ऊपरी और 57,229 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 में से केवल 5 शेयर्स बढ़त में रहे, जबकि बाकी 25 गिरावट में रहे। बढ़ने वालों में HDFC बैंक, सन फार्मा, टाइटन और NTPC रहे। जबकि गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर 2-2% से ज्यादा गिरे।

इसी तरह से HCL टेक, SBI, एयरटेल, इंडसइंड बैंक,कोटक बैंक भी 2-2% से ज्यादा गिरावट में रहे। बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, TCS, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक, HDFC और डॉ. रेड्‌डी के शेयर्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट रही। इंफोसिस, ITC, विप्रो, रिलायंस और टाटा स्टील के भी शेयर्स नीचे रहे।सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.41 लाख करोड़ रुपए रहा। इसके 365 शेयर अपर और 348 लोअर सर्किट में रहे। 1,963 स्टॉक गिरावट में और 1,560 बढ़त में रहे। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169 अंक गिरकर 17,117 पर बंद हुआ। यह 17,329 पर खुला। इसने 17,353 का ऊपरी और 17,096 का निचला स्तर बनाया।निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स मिडकैप, नेक्स्ट 50, बैंकिंग और फाइनेंशियल गिरावट में रहे। इसके 50 में से केवल 10 शेयर तेजी में और बाकी 40 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में कोल इंडिया, हिंडालको, UPL, ONGC और HDFC बैंक रहे। गिरने वालों में ब्रिटानिया, ग्रासिम, टाटा कंज्यूमर और SBI लाइफ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *