महिला वर्ल्ड कप में भारत Vs बांग्लादेश:

महिला वर्ल्ड कप में भारत Vs बांग्लादेश:

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम मंगलवार को अपना छठा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा। पिछले दो मैचों में मिली हार के बाद भारत के लिए ये मुकाबला बहुत अहम होने वाला है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा।महिला वर्ल्ड कप में आज वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज का रन रेट पहले से और खराब हो गया है। वहीं, टीम इंडिया का रन रेट वेस्टइंडीज से बहुत बेहतर है। ऐसे में अगर बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को जीत मिलती है तो सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान हो जाएगी।

भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक केवल 4 वनडे मैच खेले गए हैं और सभी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। आखिरी मैच दोनों के बीच 5 साल पहले 2017 में खेला गया था, जिसे भारत ने 9 विकेट से जीता था। ICC महिला वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ेंगी।इस टूर्नामेंट में पूनम यादव को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वह भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकती हैं। लेगब्रेक स्पिनर पूनम यादव ने 57 वनडे मैचों में 79 विकेट चटकाए हैं। वहीं, वर्ल्ड कप के 9 मैचों में उन्होंने 11 विकेट लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *