कलेक्ट्रेट ऑफिस का गेट तोड़कर घुसे हजारों ग्रामीण:

कलेक्ट्रेट ऑफिस का गेट तोड़कर घुसे हजारों ग्रामीण:

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कलेक्टर विनीत नंदनवार उनकी समस्या नहीं सुनते हैं। इसी के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के लोग कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए। हजारों ग्रामीणों की भीड़ को पुलिस भी नहीं रोक पाई और कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्यद्वार को तोड़कर ग्रामीण अंदर घुस आए। जहां जमकर नारेबाजी भी की गई।

सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि, 11 मार्च को समाज के कुछ सदस्य विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंचे थे। काफी देर तक इंतजार करवाने के बाद भी कलेक्टर विनीत नंदनवार उनसे नहीं मिले। जिसके बाद से ग्रामीणों में उनके प्रति जमकर गुस्सा फूटा। मंगलवार को कोया, गोंड, मुरिया, माड़िया, धुरवा, कलार, धाकड़ गांव समेत सर्व आदिवासी समाज के सभी लोग इकठ्ठा होकर कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए।सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों ने कहा कि, सुकमा जिले के DMC श्यामसुंदर सिंह चौहान उर्फ बबलू चौहान से भी लोग त्रस्त हैं। वे अपने पद से ज्यादा कलेक्टरगीरी करते हैं। सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि श्यामसुंदर चौहान को उनके मूल पदस्थापना में वापस भेज दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *