US एयरफोर्स में तिलक मंजूर:भारतवंशी वायुसैनिक को टीका लगाने की अनुमति

US एयरफोर्स में तिलक मंजूर:भारतवंशी वायुसैनिक को टीका लगाने की अनुमति

अमेरिकी वायु सेना ने भारतीय मूल के एक जवान को वर्दी में तिलक चांदलो लगाने की धार्मिक छूट दी है। दर्शन शाह अमेरिकी वायु सेना में एक एयरोस्पेस मेडिकल टेक्नीशियन हैं। वह लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इस फैसले के बाद उनका परिवार बेहद खुश है।दर्शन का जन्म US में मिनेसोटा के ईडन प्रेयरी में एक गुजराती परिवार में हुआ। उनका परिवार बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) को मानता है। उनका धार्मिक प्रतीक एक लाल बिंदु या ‘चांदलो’ है, जो नारंगी रंग के यू-आकार के तिलक से घिरा हुआ होता है। इसके चलते दर्शन ने वर्दी में तिलक लगाने की मांग की।शाह ने बताया कि उन्हें दुनिया का साथ मिला। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका समर्थन किया। माइटी नाइनटी में उनके सहयोगियों ने भी उन्हें सराहा। कई हिंदू संतों ने उनसे संपर्क किया। यहां तक ​​कि शाह के संप्रदाय के लीडर गुरुहरि महंत स्वामी महाराज ने भी छूट पर चर्चा के लिए अधिकारियों से बात की।

दर्शन ने बताया, ‘टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के मेरे दोस्त मुझे और मेरे माता-पिता को मैसेज कर रहे हैं कि वे बहुत खुश हैं कि वायुसेना में ऐसा कुछ हुआ, क्योंकि यह कुछ नया है। यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था। इस तरह की छुट के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था, लेकिन ऐसा हुआ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *