कोलकाता ने पंजाब को 6 विकेट से हराया:

कोलकाता ने पंजाब को 6 विकेट से हराया:

IPL का 8वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीत लिया है। पंजाब ने 138 का टारगेट दिया था, जिसे KKR ने 15वें ओवर में हासिल कर लिया। आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली और 8 सिक्स लगाए। पंजाब की ओर से सबसे सफल बॉलर रहे राहुल चाहर, जिन्होंने 2 विकेट लिए।

पंजाब की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। टॉप ऑर्डर में भानुका राजपक्षे ने 31 रन बनाए और उनके अलावा बाकी बैटर खास नहीं कर सके। 10वें नंबर पर उतरे कगिसो रबाडा ने 25 रन पारी खेलकर टीम की लाज बचाई और स्कोर 137 तक पहुंचाया। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए।आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। रसेल ने 26 गेंदों में अपने IPL करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी में 8 छक्के लगाने वाले रसेल ने इस टूर्नामेंट में अपने 150 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। IPL में 150+ सिक्स लगाने वाले आंद्रे रसेल 12वें खिलाड़ी बने। कोलकाता की जीत में उन्होंने 5वें विकेट के लिए सैम बिलिंग्स (24) के साथ 47 गेंदों पर नाबाद 90 रन भी जोड़े।

पंजाब के लिए पहला IPL मैच खेल रहे कगिसो रबाडा 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। रबाडा की तूफानी पारी पर ब्रेक आंद्रे रसेल ने लगाया। साउथी ने लॉन्ग ऑफ से भागते हुए आए और डाइव लगाकर कगिसो का बेहतरीन कैच पकड़ा।मैच में KKR को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बेटे आर्यन खान और बॉलीवुड हीरोइन अनन्या पांडे भी वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे हैं। लियाम लिविंगस्टोन के आउट होने के बाद ये सभी खुशी से झूमते नजर आए।KKR के पेसर उमेश यादव ने पहले ही ओवर में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल (1) को LBW आउट किया। इस विकेट के साथ ही उमेश IPL पावर प्ले में 50 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड संदीप शर्मा (53) के नाम पर दर्ज है। दूसरे नंबर पर जहीर खान और भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। दोनों ने 52-52 विकेट चटकाए। उमेश यादव IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में यादव ने 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ उमेश कुल 33 विकेट ले चुके हैं। उनके बाद किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सुनील नरेन का नाम आता है। नरेन ने भी पंजाब के खिलाफ 32 विकेट लिए हैं।

पंजाब के भानुका राजपक्षे ने तूफानी पारी खेलते हुए केवल 9 गेंदों पर 31 रन बनाए। अपनी पारी में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 344.44 का था। भानुका का विकेट शिवम मावी के खाते में आया और टिम साउथी ने मिडऑफ पर उनका कैच पकड़ा। आउट होने से पहले राजपक्षे ने इसी ओवर की पहली गेंद पर चौका और अगली तीन गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *